Skip to main content

शहर अध्यक्ष विजय आचार्य और वेद व्यास ने युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

RNE Bikaner.

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आज बीकानेर भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा की में जिला स्तरीय की बैठक हुई। जिसमे शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य और युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास उपस्थित रहे।

विजय आचार्य ने बताया कि सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका रहा है। जिसके चलते लागतार आम लोग भाजपा से जुड़ रहे है। और मुझे पूरा विश्वास है, बीकानेर शहर को जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

वेद व्यास ने कहा भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान एक पर्व की तरह मना रहा है जिसमे भाजपा परिवार में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जो लगातार भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के माध्यम से भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर आम जन इस मुहिम में हिस्सा ले रहे है और जो लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है उससे अधिक सदस्य बनाने का काम भाजपा युवा मोर्चा की टीम करेगी।

बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्याम चौधरी, युवा मोर्चा प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवानी पायवाल, युवा मोर्चा सदस्यता अभियान संयोजक गजेंद्र सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, गोविंद सारस्वत, धीरज पंडित, कवि आचार्य, रोहितास व्यास भव्य दत्त भाटी, मदन सोनी, गिरराज खत्री, हिमांशु गुप्ता, आदि मौजूद रहे।