Skip to main content

मौसम : कल की ठंडी हवाओं से सुबह सुहावनी, आकाश साफ

  •  पूर्व से मानसून की विदाई, बीकानेर में कम हुआ पारा

RNE, BIKANER. 

कल शाम से चली तेज ठंडी हवाओं के कारण बीकानेर में रविवार की सुबह बहुत सुहावनी थी। हल्की ठंड का अहसास था। गर्मी व उमस का कोई नाम भी नहीं था। सुबह आकाश बिल्कुल साफ था। अच्छे मौसम के कारण लोग भी जल्दी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। आज की सुबह बता रही थी कि बीकानेर में अब धीरे धीरे मौसम बदलने लगा है।

पूर्वी हिस्से से मानसून की विदाई

राज्य के पूर्वी हिस्से से अब मौसम की विदाई होनी शुरू हो गई है। तीन बाद ये विदाई हो जायेगी। मानसून का अभी आखिरी दौर जारी है। शनिवार को डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा सहित कुछ जिलों में बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 सितम्बर को कोटा संभाग में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी।

बीकानेर में पारा गिरा

तीन दिन तक 40 या उसके पार रहने वाला पारा शनिवार को बीकानेर में गिर गया। कल ठंडी हवाओं के कारण बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.3 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।