Skip to main content

जेब पर बढ़ेगा भार, गैस के दाम में बदलाव संभव

RNE NETWORK
हर नागरिक को सावधान रहने की जरूरत है। 1 अक्टूबर से 5 बड़े बदलाव होने वाले हैं जिससे हर नागरिक प्रभावित होगा। ये प्रभाव उसकी जेब पर सीधे सीधे पड़ेगा।

इस वर्ष का सितम्बर महीना अब खत्म होने जा रहा है और एक दिन बाद अक्टूबर आ जायेगा। देशभर में 1 अक्टूबर से कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इन बदलाव का असर आम आदमी के घर की रसोई से लेकर उसकी जेब पर पड़ने वाला है।


इन परिवर्तनों में एलपीजी सिलेंडर  से लेकर एयर टरबाइन फ्यूल की कीमत में परिवर्तन शामिल है। सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ के नियम भी बदले गए हैं।

1. एलपीजी की कीमतों में बदलाव :

हर महीने की पहली तारीख को ऑइल कंपनियां एलपीजी का मूल्यांकन करती हैं। इसके आधार पर कंपनियां एक अक्टूबर को घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव कर सकती हैं या पुरानी कीमत को ही आगे भी जारी रख सकती हैं।

 

2. ATF और CNG-PNG में बदलाव :

महीने की पहली तारीख को ऑइल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG के दाम भी संशोधित करती हैं। ATF का रेट बढ़ने पर हवाई यात्रा महंगी हो सकती है, वहीं CNG महंगी होने पर बस या ऑटो में सफर महंगा हो सकता है। PNG महंगी होने से पाइप के जरिए घर में आने वाली गैस महंगी हो जाएगी।

 

3. पीपीएफ खातों के लिए बदल जाएंगे ये 3 नियम :

नाबालिग के नाम पर खोले गए PPF खातों पर नाबालिग के 18 वर्ष के होने तक डाकघर बचत खाता (POSA) ब्याज  मिलता रहेगा। एक से ज्यादा पीपीएफ खाते या NRI के लिए पीपीएफ खाते में मिलने वाले ब्याज से संबंधित नियमों में भी परिवर्तन किये गए हैं, जो 1 अक्टूबर से लागू होंगे।

4. बढ़ी हुई मिलेगी न्यूनतम मजदूरी :

एक अक्टूबर से श्रमिकों को अब बढ़ी हुई मजूदरी मिलेगी।अकुशल श्रमिक को ₹783, अर्द्धकुशल श्रमिक को ₹868, कुशल श्रमिक/लिपिक को ₹954 और अत्यधिक कुशल को ₹1035 प्रतिदिन न्यूनतम दिये जाएंगे। 

5. सुकन्या समृद्धि योजना के नियम में बदलाव :

एक अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों का अकाउंट सिर्फ कानूनी अभिभावक ही संचालित कर सकेंगे।अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।