Skip to main content

महाराष्ट्र सरकार का चुनाव से पहले बड़ा निर्णय

RNE, NETWORK. 

गाय को वैसे भी हमारी संस्कृति में मां का दर्जा प्राप्त है। हमारी संस्कृति में माना जाता है कि गाय में करोड़ों देवी देवता निवास करते हैं। इसी कारण हर घर में पहली रोटी गाय की बनती है और अनेक त्यौहारों पर गाय की भगवान के रूप में पूजा होती है।

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को ‘ राज्यमाता ‘ का दर्जा दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत मे है, उससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने ये बड़ा निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय के अनुसार देशी गाय को अब राज्यमाता का दर्जा रहेगा। देशी गायों के पालन के लिए महाराष्ट्र में 50 रुपये प्रतिदिन की सब्सिडी भी मिलेगी। ये निर्णय शिंदे सरकार ने कल किया।