Skip to main content

कैबिनेट ने निर्णय किया, 11.72 लाख कार्मिकों को लाभ

RNE, NETWORK. 

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुश खबर है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेल कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस देने का फैसला किया गया।

इसका 11 लाख 72 हजार 240 कार्मिकों को लाभ मिलेगा। बोनस के लिए 2028.57 करोड़ रुपये मंजूर किये गए। सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि चेन्नई मेट्रो फेज – 2 शुरू करने का भी निर्णय किया गया।