
फिल्ममेकर सुभाष घई को अस्पताल से छुट्टी मिली
RNE Network
इस समय बॉलीवुड के बड़े शोमेन व फिल्ममेकर सुभाष घई को अस्पताल से कल छुट्टी दे दी गई है। शनिवार को उन्हें तबीयत खराब होने पर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय ये खबर थी कि उम्र जनित बीमारी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
मगर उनके नजदीकी सूत्रों का कहना था कि वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बहरहाल फिल्ममेकर सुभाष घई को कल अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को भर्ती कराया गया था। घई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि उनकी हालत ठीक है। पहले उनके करीबी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल कल उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे घर चले गए हैं।