Skip to main content

अर्जुन बोले, भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल और आज भाजपा परिवार ने कमल कार्यालय का उद्घाटन किया है

आरएनई, बीकानेर।

बीकानेर से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का लगातार चौथी बार चुनाव मैदान में आना लगभग तय हो गया है। जानकारों का कहना है कि गुरूवार देर रात तक चली भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति मीटिंग में राजस्थान की अधिकांश सीटों पर नाम तय हो गए है। इस सूची में बीकानेर से अर्जुनराम का नाम शामिल है। लगातार तीन बार से सांसद अर्जुनराम की बॉडी लैंग्वेज भी यही जाहिर करती है कि उन्हें चुनावी तैयारी के संकेत काफी पहले दे दिये गए थे। इसी लिहाज से बीकानेर में एक बूथ कार्यकर्ताओं का भोज रखने के साथ ही उन्होंने दिल्ली में प्रवासी बीकानेरियों का स्नेहमिलन आयोजित भी किया। यूं भी अपने क्षेत्र मंे नियमित आने वाले मेघवाल ने अब दौरे बढ़ा भी दिये है।

कार्यालय उद्घाटन: बोले, यह कमल का चुनाव कार्यालय:
शुक्रवार को अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। बोले, यह किसी प्रत्याशी के नाम का नहीं वरन ‘कमल’ निशान का चुनाव कार्यालय है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोले जा रहे है। बीकानेर लोकसभा चुनाव मुख्य चुनाव कार्यालय आज वृंदावन होटल में केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंत्राचारो के साथ खोला गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज बीकानेर लोकसभा का कमल कार्यालय का उद्घाटन है।मोदी मंत्र के जाप से चौथी बार नैया पार की तैयारी :
मेघवाल बोले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल है और प्रत्येक कार्यालय कमल कार्यालय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह लोकसभा में भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 का टारगेट दिया है। वो कोई सामान्य टारगेट नही है कश्मीर में धारा 370 पर जिस प्रकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे और आज मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
आज ये नारा पूरे देश में गूंज रहा है “फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार”।10 साल बेमिसाल :
2014 से पहले तुलना करे तो देश में खूब बदलाव हुए है आज आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है वो चाहे दूसरे देशों से सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा आतंकवाद और नक्सलवाद पर चोट हमारी सरकार ने की है। वर्ष 2014 से 2024 के बीच देश के साथ आज पूरा संसार नरेंद्र मोदी को नेता मानता है और हर नागरिक अपने नेता पर गर्व करता है। वो मन की बात कहता है और परीक्षा पर चर्चा कर नई पीढ़ी को जागता भी है और भविष्य को लेकर चेताता भी है।

अध्यक्ष आचार्य बोले- अबकी बार 400 पार :
शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है देश और विदेश के साथ विपक्ष के नेता भी बोल रहे है फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार। आप सभी कार्यकर्ताओं के भरोसे अर्जुराम मेघवाल जी के माध्यम से उच्च नेतृत्व को भरोसा दिलाता हूं अबकी बार बीकानेर लोकसभा चुनाव में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए हमारे प्रत्याशी को लोकसभा में चुनकर भेजेंगे।

जालमसिंह का दावा, अर्जुन की जीत 05 लाख पार :
देहात जालम सिंह भाटी ने कहा बीकानेर लोकसभा में कार्यकर्ताओं के दिल में एक ही नाम धड़कता है वो है अर्जुनराम मेघवाल हम शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करेंगे एक बार फिर कमल का निशान हमारे सांसद को दिया जाए और हम अबकी बार 5 लाख पार का लक्ष्य लेकर चले है और बीकानेर की सभी 8 विधानसभा से भारी बहुमत के साथ साथ हम लक्ष्य को पार करेंगे।

संयोजक सत्यप्रकाश ने बताई चुनावी रणनीति :
लोकसभा सयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा आज हमारे लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ है इसके साथ हमारी 8 में से 6 विधानसभा में चुनाव कार्यालय खुल चुके है और जल्दी सभी 8 विधानसभा में चुनाव कार्यालय खुल जाएंगे। केंद्र में मोदी सरकार की हैट्रिक के साथ बीकानेर में भी चौथी जीत का चौका लगेगा। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने राष्ट्रीय अधिवेशन के अनुभव साझा करते हुए कहा हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे समय उपस्थित रहे और एक कार्यकर्ता की तरह अपना कार्ड बनवाया और कार्यकर्ताओं के बीच सरल और सहज रूप से उपलब्ध रहे इस तरह हमे भी लोकसभा चुनाव में एक कार्यकर्ता की तरह मेहनत करनी है और 400 पार का लक्ष्य पार करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया।

ये रहे मौजूद :
कार्यालय उद्घाटन समारोह में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, शिवरतन अग्रवाल, भवानी शंकर आचार्य, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, गोकुल जोशी, दीपक पारीक, भगवान सिंह मेड़तिया, जितेंद्र राजवी, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, इंद्रा व्यास, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, देवीलाल मेघवाल, अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, महावीर सिंह चारण, गोपाल गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, संपत पारीक, किशन गोदारा, नारायण चोपड़ा, भूपेंद्र शर्मा, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, विनोद करोल, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, अजय खत्री, पंकज अग्रवाल, राजश्री कछावा, सुमन जैन, सरिता नाहटा,कमल गहलोत के साथ पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।