Skip to main content

बाबा बालकनाथ सहित 10 उपाध्यक्ष, श्रवणसिंह बगड़ी सहित पांच महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री

टीम राजस्थान भाजपा : 30 प्रदेश पदाधिकारी बनाये

पूरे बीकानेर संभाग से महज एक प्रदेशमंत्री श्रीगंगानगर के विजेंद्र पूनिया

नागौर से ज्योति मिर्धा, सी आर चौधरी दो प्रदेश उपाध्यक्ष 

आरएनई, बीकानेर।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। इस कार्यकारिणी में 30 प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया गया है जिनमें से 10 उपाध्यक्ष, 05 महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

सबसे ज्यादा जयपुर से :

30 प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में सबसे ज्यादा तीन पदाधिकारी जयपुर जिले से हैं। इनमें से एक प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपालसिंह और दो प्रदेश मंत्री अजयसिंह मांडण और स्टेफी चौहान शामिल हैं। इसके अलावा नागौर, झुंझुनूं, पाली, कोटा, अजमेर, चूरू जिले से दो-दो पदाधिकारी लिये गए हैं।

बीकानेर जिले से एक भी पदाधिकारी इस 30 की सूची में शामिल नहीं है। इस सूची में कई सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव हारी ज्योति मिर्धा भी अब भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं अनिल सिसोदिया को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

ये 10 प्रदेश उपाध्यक्ष :

नारायण पंचारिया, बाबा बालकनाथ, चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, सरदार अजयपालसिंह, प्रभुलाल सैनी, सी.आर.चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा, नाहरसिंह जोधा।

ये 05 महामंत्री :

दामोदर अग्रवाल, जितेन्द्र गोठवाल, श्रवणसिंह बगड़ी, संतोष अहलावत, ओमप्रकाश भडाणा।

ये 13 प्रदेश मंत्री :

विजेन्द्र पूनिया, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेन्द्र सैनी, महेन्द्र कमावत, अनंतराम बिश्नोई, सांवलाराम देवासी, अनुसुइया गोस्वामी, अजीत मंडाण, स्टेफी चौहान, मिथिलेश गौतम, आईदानसिंह भाटी, अनिता कटारा।