Skip to main content

आज खास : अष्टमी प्रातः 08:49 बजे तक, ज्येष्ठा शाम 04:21बजे तक, राहू काल शाम 05:57 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 04/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : अष्टमी 08:49 AM तक उपरांत नवमी

वार : सोमवार

सूर्योदय : प्रातः 7:01 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:34 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : ज्येष्ठा 04:21 PM तक उपरांत मूल

योग : वज्र 04:05 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण : कौलव 08:49 AM तक, बाद तैतिल 08:33 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा : 04:21 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज शाम 05:57 बजे से शाम 06:34 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : आज सुबह 08:28 बजे से सुबह 09:55 बजे तक

आज के त्यौहार एवं व्रत : श्री रामदास नवमी

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 07:01 AM 08:28 AM
काल 08:28 AM  09:55 AM
शुभ  09:55 AM  11:21 AM
रोग 11:21 AM 12:48 PM
 उद्वेग   12:48 PM 02:14 PM
चर   02:14 PM  03:41 PM
   लाभ    03:41 PM  05:08 PM
अमृत     05:08 PM  06:34 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
चर  06:34 PM  08:08 PM
रोग  08:08 PM  09:41 PM
काल  09:41 PM  11:14 PM
लाभ  11:14 PM  12:47 AM
उद्वेग  12:47 AM 02:21 AM
शुभ   02:21 AM 03:54 AM
अमृत    03:54 AM 05:27 AM
चर     05:27 AM 07:00 AM

* अगला दिन

मेष राशि : अत्यधिक क्रोध आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है। अति उत्साह पर नियन्त्रण रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में गलतफहमी न होने दें। बिजली के उपकरणों को सावधानी से रखें। कानूनी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिये।

वृषभ राशि : परिवार के मामलों में परेशानी खड़ी हो सकती है। दिनचर्या अच्छी रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवादित मामले सुलझा सकते हैं। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। शरीर में आलस्य न रखें।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में आपको नयी ज़िम्मेदारी निभानी पड़ेगी। बेवजह के झगड़ों को बढ़ावा न दें। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सम्पर्क बढ़ेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पुराने रोगों के दोबारा उभरने की आशंका है। भाई-बहनों से आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये।

कर्क राशि :  सन्तान के व्यवहार से मन असन्तुष्ट रहेगा। दोस्तों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेम रिश्ते में तनाव हो सकता है। छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि : परिस्थितियाँ आपके विरुद्ध हो सकती हैं। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपने स्वभाव में अहङ्कार न आने दें। दिनचर्या से थोड़ा फुर्सत लें और खुद को समय दें। जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कन्या राशि : नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। बेरोजगारी दूर होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। आपका समय अच्छा बीतेगा। परिवार की जिम्मेदारियाँ बखूबी निभायेंगे।

तुला राशि : पड़ोसियों के साथ झड़प हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। कानूनी दाँव-पेंच में उलझ सकते हैं। कड़वे वचन बोलने से बचें। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। शरीर में थकावट रहेगी। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक : आपका दिन काफी अच्छी तरह बीतेगा। समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि-सम्पत्ति के कार्यों में लाभ मिलेगा। घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में लोग आपकी अवज्ञा कर सकते हैं। समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो सकता है। दूसरों के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। लेन-देन करते समय पेपरवर्क में सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर राशि : प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिये प्रभावी योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।

कुम्भ राशि : सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। तकनीक सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स को लेकर नयी रणनीति बना सकते हैं।

मीन राशि : रचनात्मक कार्यों के लिये समय उत्तम नहीं है। आज आपको परिवार को भी भरपूर समय देना होगा। लेकिन लोग आपकी भावनाओं का ज्यादा सम्मान नहीं करेंगे। लोग आपकी बातों का गलत अर्थ न निकालें इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आ सकती है। जॉब बदलने का विचार बनेगा।