Skip to main content

विधायक सुशीला डूडी ने गंगा स्नान किया, पति के स्वास्थ्य लाभ की कामना, रामेश्वर डूडी के सुपुत्र अजय सिंह भी रहे गंगा स्नान में साथ

RNE Network

नोखा विधायक सुशीला डूडी ने कल महाशिवरात्रि के दिन महाकुम्भ में गंगा स्नान किया। किसान केसरी रामेश्वर डूडी की वे धर्मपत्नी हैं। डूडी अभी अस्वस्थ है और दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।नोखा विधायक सुशीला डूडी के साथ उनके पुत्र अजय सिंह डूडी ने भी संगम तट पर डुबकी लगाई। नोखा विधायक ने रामेश्वर डूडी के जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना व क्षेत्र में सुख – शांति व अमन चैन की कामना की।