Skip to main content

आज खास : प्रीति योग शाम 06:14 बजे तक, राहु काल दोपहर 12:47 बजे तक, चन्द्रमा करेगा मिथुन राशि पर संचार

आज का पंचांग

दिनांक : 07/03/2025

सम्वत् : 2081

मास : फाल्गुन – शुक्ल पक्ष

तिथि : अष्टमी 09:18 AM तक, तत्पश्चात नवमी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:58 AM

सूर्यास्त : 06:36 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : मृगशीर्षा नक्षत्र 11:32 PM तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र

योग : प्रीति योग 06:14 PM तक, तत्पश्चात आयुष्मान योग

करण : बव 09:19 AM तक, तत्पश्चात बालव 08:44 PM तक, तत्पश्चात कौलव

चन्द्रमा : 11:45 AM तक वृषभ राशि में, तत्पश्चात मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुंभ राशि में

राहु काल : 11:20 AM से 12:47 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 06:58 AM 08:26 AM
लाभ 08:26 AM 09:53 AM
अमृत 09:53 AM 11:20 AM
काल 11:20 AM 12:47 PM
शुभ 12:47 PM 02:14 PM
रोग 02:14 PM 03:42 PM
उद्वेग 03:42 PM 05:09 PM
चर 05:09 PM 06:36 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 06:36 PM 08:09 PM
काल 08:09 PM 09:41 PM
लाभ 09:41 PM 11:14 PM
उद्वेग 11:14 PM 12:47 AM*
शुभ 12:47 AM* 02:19 AM*
अमृत 02:19 AM* 03:52 AM*
चर 03:52 AM* 05:25 AM*
रोग 05:25 AM* 06:57 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष राशि : व्यापार में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों के प्रति समर्पित रहेंगे। परोपकार में आप रुचि लेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी उपलब्धि के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।

वृषभ राशि : आज आप अनावश्यक यात्राओं से बचें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपना मत न रखें। मूर्ख लोगों की सलाह से आपको नुकसान हो सकता है। नियमों के पालन में सावधानी रखें।

मिथुन राशि : किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहाँ से निमन्त्रण प्राप्त होगा। शोध कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आय के साथ आपके खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि : आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको परेशान कर सकते हैं। नये कार्यों को शुरू करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैरों में चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त समय व्यतीत करना पड़ेगा।

सिंह राशि : परिवार में अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। युवाओं को करियर की परेशानियों का समाधान मिल सकता है। मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। सरकारी कार्यों की रुकावट दूर होगी।

कन्या राशि : अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे। कानूनी मामलों में समझौता हो सकता है। अटकी हुयी योजनायें दोबारा शुरू हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा।

तुला राशि : आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। पिछले काफी समय से चल रही उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि : पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर के आने की आशंका है। कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। गरिष्ठ व पैक्ड भोजन आपको नुकसान कर सकता है। मन में खिन्नता का भाव रहेगा। आकस्मिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं।
धनु राशि : नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को लेकर प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमन्द लोगों की आपको मदद करनी पड़ेगी। नौकरी में आपको इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूक रहें। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा।

कुम्भ राशि : राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। घनिष्ठ मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के व्यवहार पर गर्व होगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी उत्तम है। भावनात्मक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

मीन राशि : अपने अधिकारों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नये प्रकल्पों में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। सहकर्मी आपसे कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। नजदीकी लोग आपसे शत्रुवत व्यवहार रख सकते हैं।