Skip to main content

Bikaner: जेल में हिस्ट्रीशीटर गुटों की भिड़ंत, नुकीले हथियार से हमला

RNE Bikaner.

बीकानेर के केंद्रीय कारागार से बंदियों के दो गुटों में आपस में भिड़त की खबर सामने आई है। आपसी भिड़ंत में एक कैदी के गंभीर चोटें और लगभग चार बंदियों के मामूली चोटों की जानकारी सामने आई है।इन गुटों में हुई आपसी भिड़ंत :

जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक ओर हिस्ट्रीशीटर गोपाल जाखड़ के साथ रामस्वरूप निम्बाडिया, विजय आदि थे वहीं दूसरी ओर हिस्ट्रीशीटर रमेश के साथ उमेश व अन्य साथी थे। दोनों गुटों में आपसी कहासुनी होने के कारण नुकीले हथियार से वार किया गया जिसमें कैदी रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया और लगभग चार कैदियों को मामूली चोटें आई है।