Skip to main content

बड़े बड़े शहरों में छोटी – मोटी छेड़छाड़ तो होती रहती है…, कर्नाटक के गृहमन्त्री का विवादित बयान, लोग नाराज

RNE Network.

बेंगलुरु में दो लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना पर कर्नाटक के गृहमन्त्री जी परमेश्वर ने विवादित बयान दिया है। जिसको लेकर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। नेताओं के बिगड़े बोल का ये भी एक बड़ा उदाहरण है।कर्नाटक के गृहमन्त्री ने छेड़छाड़ की घटना पर कहा कि बड़े बड़े शहरों में छेड़छाड़ की ऐसी घटनाएं तो अक्सर होती रहती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने पुलिस को सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया। बेंगलुरु के सुदद्दागुटेपल्या इलाके में चार अप्रैल को दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक युवक इनके पास आता दिखाई दे रहा है। वह एक लड़की को दीवार की तरफ धक्का देकर भाग जाता है।