
अमरनाथ यात्रियों के लिए जिले की 6 अस्पतालों में बनेंगे प्रमाण पत्र, इस तीर्थ यात्रा पर जाने वालों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी
RNE Bikaner.
बाबा भोले के दर्शन के लिए अमरनाथ की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था बीकानेर के 6 असप्तालों में की गई है। ताकि तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।अमरनाथ की तीर्थयात्रा पर जाने वालों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होता है। इसके बाद यात्रा पर जाने की छूट दी जाती है। अगर किसी के पास सरकारी अस्पताल में बना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं होगा, तो उसे रोक दिया जायेगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में 231 अस्पतालों को इसके लिए अधिकृत किया है। इसमें बीकानेर के मैडिकल कॉलेज सहित 6 अस्पताल शामिल हैं। जहां स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाये जाएंगे। बीकानेर में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल कोलायत, नोखा, पूगल तथा कोलायत अस्पताल में अमरनाथ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।