Skip to main content

ब्रह्माकुमारीज संस्थान में मोहिनी दीदी बनीं मुख्य प्रशासिका, वे ब्रह्माकुमारीज की छठी मुख्य प्रशासिका बनी हैं

RNE Network.

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका के रूप में 84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी को दायित्त्व सौंपा गया है। वह ब्रह्माकुमारीज की छठी मुख्य प्रशासिका बनी है।इससे पूर्व वे पिछले चार साल से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्त्व संभालती आ रही है। रविवार को हुई मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। 8 अप्रैल को मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान के बाद यह नियुक्ति की गई है।