Skip to main content

चारधाम यात्रा के लिए 19 लाख से अधिक ने पंजीकरण कराया, 30 अप्रैल से खुलेंगे गंगोत्री – यमुनोत्री के कपाट

RNE Network.

उत्तराखंड के चार धाम की तीर्थयात्रा के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ने की संभावना है। इन चार धाम की यात्रा करने के लिए देश भर से लोग ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चार धाम की यात्रा के लिए अब 19 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। सर्दी में बर्फबारी के कारण चारधाम के कपाट बंद हो जाते हैं, जो वापस गर्मियों में खुलते हैं। तब भक्त बड़ी संख्या में यहां दर्शन के लिए आते हैं।


इस बार चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल से आरम्भ हो रही है। गंगोत्री – यमुनोत्री के कपाट 30 नवम्बर से खुलेंगे। चार धाम की यात्रा के लिए इस बार उत्तराखंड सरकार ने कड़ें सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वहीं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधा के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।