Skip to main content

महाविद्यालय की महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व महिला स्वच्छता प्रहरी का किया सम्मान

आरएनई,बीकानेर।

संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की इस वर्ष की थीम प्रेरणा और सहकार निर्धारित की गई है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके अंतर्गत महाविद्यालय की महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ प्राचार्य डॉ.दिग्विजय सिंह के आशीर्वचनों से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य ने महिला सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता प्रहरी शब्द से संबोधित किया और महिला शक्ति वंदन का आगाज किया। अपने उद्बोधन में डॉ. अनिला पुरोहित द्वारा विषय परिवर्तन के क्रम में भारतीय संस्कृति में और और भविष्य के भारत में महिलाओं के योगदान के प्रति दृढ़ संभावनाएं अभिव्यक्त की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वच्छता प्रहरी अन्नपूर्णा देवी , सरोज देवी, लीला, कांता, गीता देवी को पुष्पगुच्छ ,श्रीफल एवं शॉल द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता मंडा द्वारा एवं अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सोनू शिवा के द्वारा की गई। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों , महाविद्यालय की महिला संकाय सदस्यों एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान में विश्वास जताना और उन्हें समाज में समानता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन से हमारे कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान में और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मौका मिला। प्राचार्य प्रो. सिंह ने बताया कि इस अवसर को समर्थन और साझेदारी के रूप में देखते हुए, आगे भी ऐसे आयोजनों का आयोजन किया जाएगा जिससे कि महिलाओं के सम्मान और सामाजिक समानता की प्रेरणा जागृत हो सकेगी।