Skip to main content

आज खास : वल्लभाचार्य जयंती, वरूथिनी एकादशी, राहु काल दोपहर 03:48 बजे तक, चन्द्रमा करेगा मीन राशि पर संचार

आज का पंचांग

दिनांक : 24/04/2025

सम्वत् : 2082

मास : वैशाख

तिथि : एकादशी 02:32 PM तक, तत्पश्चात द्वादशी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 06:06 AM

सूर्यास्त : 07:02 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

व्रत एवं त्योंहार : वल्लभाचार्य जयंती, वरूथिनी एकादशी

नक्षत्र : शतभिषा नक्षत्र 10:49 AM तक, तत्पश्चात पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र

योग : ब्रह्म योग 03:55 PM तक, तत्पश्चात इन्द्र योग

करण : बालव 02:32 PM तक, तत्पश्चात कौलव 25 अप्रैल को 01:13 AM तक, तत्पश्चात तैतिल

चन्द्रमा : 25 अप्रैल को 03:25 AM तक कुंभ राशि में, तत्पश्चात मीन पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 02:11 PM से 03:48 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 06:06 AM 07:43 AM
रोग 07:45 AM 09:20 AM
उद्वेग 09:21 AM 10:57 AM
चर 10:57 AM 12:34 PM
लाभ 12:35 PM 02:11 PM
अमृत 02:11 PM 03:48 PM
काल 03:48 PM 05:25 PM
शुभ 05:25 PM 07:02 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 07:02 PM 08:25 PM
चर 08:25 PM 09:48 PM
रोग 09:48 PM 11:11 PM
काल 11:11 PM 12:34 AM
लाभ 12:34 AM* 01:57 AM*
उद्वेग 01:58 AM* 03:20 AM*
शुभ 03:21 AM* 04:43 AM*
अमृत 04:44 AM* 06:05 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके हुये मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ : आप लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बनकर उभरेंगे। पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। समय का सदुपयोग करेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

मिथुन : अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। लोग आपकी आदतों पर सवाल उठा सकते हैं। विदेश यात्रा में समस्या हो सकती है।
कर्क : आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। आज कुछ भी नया शुरू न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी में करें। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। हेल्दी डाइट का कड़ाई से पालन करें।

सिंह : कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। आज व्यवसाय में आपको नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी।

कन्या : सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम शीघ्र पूरे हो जायेंगे। आपको नौकरी के नये अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।

तुला : घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे। दोस्तों का मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूँदकर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें।
वृश्चिक : आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें। आपके विषय में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे।
धनु : फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। छोटे भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर : पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। हार्डवेयर सम्बन्धी कारोबार में लाभ की सम्भावना बन रही है।

कुम्भ : अपनी कार्यशैली को लेकर आत्ममन्थन करेंगे। प्रेम प्रसंगों को पर्याप्त समय देंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं। आज सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर कुछ असमंजस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। सम्भव है की आपका विचार अधिक सार्थक हो लेकिन सही बात कहने पर भी आप निशाने पर लिये जा सकते हैं। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश करने से बचें।