
अजमेर में हुआ इस बड़ी पुस्तक का विमोचन, देवनानी उपस्थित रहे
RNE Network.
भारत की सबसे बड़ी 36 फीट लंबी और 24 फीट चौड़ी पुस्तक का लोकार्पण कल अजमेर में हुआ।
मदार स्थित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में 6 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के तहत गुरुवार को जैन आचार्य वसुनन्दी महाराज के सानिध्य व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में सबसे बड़ी पुस्तक का विमोचन हुआ।
इस अवसर पर दुनिया की सबसे छोटी महिला नागपुर की ज्योति आमगे भी शामिल हुई। इस पुस्तक के निर्माण में 1500 स्क्वायर फीट से अधिक फ्लेक्स का इस्तेमाल हुआ। इसमें 50 लीटर कलर पेंट का उपयोग हुआ। इस पुस्तक के निर्माण में 1000 किलो लोहे का इस्तेमाल हुआ।
इस किताब में 18 पन्ने बनाए गए हैं। जिसमें आचार्य विद्यानन्द महाराज की जीवनी बताई गई है। इस वजह से इस पुस्तक का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज हुआ है।