
पहलगाम हमले से बनी तनाव की स्थिति, चार वर्षों से नड्डा ने थाम रखी है भाजपा की कमान
RNE, BIKANER .
सियासी गलियारों में चली रही भाजपा राष्ट्राध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों पर विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार पहलगाम हमले से बनी तनाव की परिस्थितियों के कारण चुनाव प्रक्रिया को टाला गया है इसी के चलते अभी यह कमान जे.पी नड्डा के हाथ में ही रहेगी।
2020 में जे.पी नड्डा की हुई थी ताजपोशी :
वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की नियुक्ति अमित शाह के मंत्री बनने के बाद 2020 में हुई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष बनने की चर्चा चल रही थी लेकिन पहलगाम अटैक के बाद यह चर्चा थम गई है। गौरतलब है कि भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से ही किया जाता है।