
कांग्रेस ने बिहार व केरल के दो नेताओं को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाया, खड़गे ने की नियुक्तियां, इन दोनों राज्यों में है विधानसभा चुनाव
RNE Network.
कांग्रेस ने अब बहुत गम्भीरता से बिहार व केरल विधानसभा चुनावों की तैयारी भी आरम्भ कर दी है। बिहार विधानसभा के चुनाव इसी साल है तो केरल में विधानसभा चुनाव अगले साल है।
कांग्रेस नेतृत्त्व ने इन दोनों राज्यों में पार्टी के अध्यक्ष बदल दिए हैं। बिहार में पहले अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष थे, उनकी जगह पार्टी ने राजेश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष बनाया। अब पार्टी ने अखिलेश प्रसाद को एडजेस्ट किया है और उनको सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया है।
ठीक इसी तरह केरल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से के सुधाकरण को हटाया गया था, उनको भी सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया गया है। खड़गे ने इन दोनों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनके आदेश खड़गे के निर्देश पर संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने जारी किए हैं।