Skip to main content

सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल दुनिया में जायेगा, आतंकवाद के खतरे बतायेगा, कांग्रेस की मर्जी के बिना थरूर को चुना, पार्टी में विवाद

  • कानून मंत्री मेघवाल ने इस पर राजनीति न करने को कहा
  • जयराम रमेश ने भाजपा सरकार की बात चौड़े की, हमने थरूर का नाम नहीं दिया

अभिषेक आचार्य

RNE Special.

कूटनीति के स्तर पर भारत पूरी दुनिया के सामने अब पाकिस्तान को अलग थलग करने का अभियान छेड़ रहा है। भारत अपने इस कूटनीतिक कार्यक्रम के तहत सभी देशों में जाकर ये बतायेगा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है, आतंकवादी तैयार करता है।

May be an image of 5 people and text

भारत दुनिया के अन्य देशों को यह भी बतायेगा कि आतंकवाद किसी भी सूरत में किसी देश के लिए अच्छा नहीं है। धरती पर से आतंकवाद को समाप्त किया जाना चाहिए और जो आतंक को जन्म देने वाले देश हैं, उनको भी किनारे लगाना चाहिए। भारत कूटनीति के स्तर पर पाक पे ये बड़ा हमला कर रहा है।

सर्वदलीय टीम भेजेगा दुनिया में:

भारत ने इस काम में भी कूटनीतिक निर्णय किया है। भारत की तरफ से जो प्रतिनिधि मंडल दूसरे देशों की यात्रा पर जायेंगे उसमें भारत के सभी दलों के लोगों को शामिल किया गया है। ताकि दुनिया में यह संदेश जाए कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है।

Image

भारत ने इस काम के लिए 7 दल गठित किये हैं जो दूसरे देशों की यात्रा पर जाएंगे। एक दल कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एक भाजपा के रविशंकर प्रसाद, एक जेडीयू के संजय कुमार झा, एक भाजपा के बैजयंत पांडा, एक द्रमुक की कनिमोझी करुणानिधि, एक एनसीपी की सुप्रिया सुले व एक शिव सेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्त्व में दल बनाया गया है। ये सातों दल अब दूसरे देशों की यात्रा करेंगे।

कांग्रेस ने विरोध जताया:

केंद्र सरकार के इस कूटनीतिक निर्णय का कांग्रेस ने समर्थन किया है मगर सांसद के चयन पर उसने भाजपा सरकार पर आरोप जड़ते हुए विरोध कर दिया है।

भाजपा ने कांग्रेस की तरफ से शशि थरूर को एक दल का नेता बनाया है। इस पर जयराम रमेश ने प्रेस के सामने कहा कि हमने इनका नाम ही नहीं दिया। बताते हैं कांग्रेस ने 4 दूसरे नाम दिए थे जिसमें गौरव गोगोई भी शामिल थे। पर उन नामों को छोड़ केंद्र सरकार ने शशि थरूर को शामिल किया।

विरोध हो गया मुखरित:

अब कांग्रेस के सुझाये नामों की उपेक्षा होते ही राजनीति शुरू हो गई है। थरूर व कांग्रेस नेतृत्त्व के बीच कुछ समय से मधुर संबंध नहीं है। इस निर्णय से उसमें और खटास पड़ेगा। कूटनीति के काम मे राजनीति हो जाने का आरोप जयराम रमेश ने जड़ दिया है।

कानून मंत्री कांग्रेस पर बरसे:

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जयराम रमेश के बयान को शुद्र राजनीति बताते हुए कहा है कि हम दुनिया को आतंकवाद के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। हम दुनिया को बता रहे हैं कि आतंकवाद किसी देश के लिए अच्छा नहीं। हम पाकिस्तान का सच बता रहे हैं कि वहां आतंकवादियों को तैयार करने की फैक्ट्री है। कांग्रेस को इस काम में राजनीति नहीं करनी चाहिए।