Skip to main content

बीकानेर पश्चिम में सड़कों का होगा काया-कल्प, विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

RNE,BIKANER.

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से सड़कों का नव निर्माण किया जाएगा।विधायक जेठानंद व्यास के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में 31.5 किमी में फैली 82 मुख्य सड़कों का नवनिर्माण-मरम्मत कर काया-कल्प किया जाएगा।

विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का जताया आभार : 

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार आभार व्यक्त किया। विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सरंचना तथा हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है।