Skip to main content

पत्रकार जयनारायण बिस्सा को पितृशोक, कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार थे बिस्सा

आरएनई, बीकानेर।

कांग्रेस नेता एवं पुष्करणा समाज के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम बिस्सा नहीं रहे। ‘घुणसा’ नाम से विख्यात घनश्याम बिस्सा पत्रकार जयनारायण बिस्सा के पिता थे। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बिस्सा के निधन पर राजनेताओं, समाजिक कार्यकर्त्ताओं, पत्रकारों सहित हर वर्ग के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है।पूर्व मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस, भाजपा के शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, रेल कर्मचारी नेता मनोज के बिस्सा आदि ने बिस्सा के निधन पर शोक जताया है।