Skip to main content

29 वर्षीय की कार पर लाठी सरियों से तोड़फोड़ के मामले में चूरू थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNE, BIKANER .

6 लाख़ रुपए की रंगदारी के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चूरू थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र शर्मा उर्फ सुंडिया, अमित सिंह बन्ना, कृष्ण खंडेलवाल और सुनील स्वामी को जोहरी सागर के पास से गिरफ्तार किया।

फरवरी 2024 को वन विहार कॉलोनी के 29 वर्षीय भुवनेश शर्मा ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था कि जब वह पंखा रोड़ पर जा रहा था तभी एक सफेद रंग की बोलेरो में प्रतिभा नगर निवासी अमित सिंह, रतननगर निवासी सुरेंद्र शर्मा तथा प्रतिभा नगर निवासी कृष्ण खंडेलवाल ने बोलेरो से उसकी कार को टक्कर मारी तथा लाठी सरियों से कार में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट में बताया गया कि उसे जान से मारने के लिए उन्होंने मारपीट की और गाड़ी से नीचे उतारने का भी प्रयास किया। रिपोर्ट में बताया गया कि तीनों उससे छ: लाख रूपए की रंगदारी कर रहे हैं। उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके रूपए मांग रहे हैं। रूपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पुलिस की पूछताछ में आग बबूला हो गए। वहीं परिवादी को जान से मारने की धमकी देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए। संगेय अपराध की रोकथाम के लिये पुलिस ने सुरेंद्र शर्मा उर्फ सुंडिया, अमित सिंह बन्ना, कृष्ण खंडेलवाल और सुनील स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।