Skip to main content

कंगना के बाद अब भाजपा ने ब्रजभूषण को टोका, बयान न दे

RNE, NETWORK

भाजपा पहले जहां सांसद कंगना रनोत के बयानों से परेशानी में आ गई थी वहीं अब पूर्व सांसद व कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के बयान उसके लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं। कंगना के बयानों से तो भाजपा को पल्ला ही झाड़ना पड़ा था।


रेसलर विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होते ब्रजभूषण सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुश्ती का आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस प्रायोजित था। इस बयान से हरियाणा के जाट व खिलाड़ी भड़क गए। भाजपा को लगा कि नुकसान होगा। तब भाजपा ने ब्रजभूषण को बयानों पर लगाम रखने का कहा है।