Skip to main content

आज की वार्ता में कृषि मंत्री शिवराज सिंह हो सकते हैं शामिल

RNE Network.

हरियाणा – पंजाब की सीमा पर खनोरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज शनिवार को किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी।

बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी।

वहीं शुक्रवार को शम्भू बॉर्डर पर किसान नेता शुभकरण की पहली बरसी मनाई गई। बड़ी संख्या में किसान नेता शम्भू बॉर्डर पहुंचे थे। बॉर्डर पर किसान सभा भी की गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल हुई।

किसानों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि दी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ शनिवार को केंद्र के साथ चंडीगढ़ में होने वाली बैठक अगर बेनतीजा रही और केंद्र ने मांगों का हल नहीं किया, तो फिर दिल्ली कूच किया जायेगा।