
कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह, बोले, पागल हो क्या, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से उनको हटाया गया था
RNE Network
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अखिलेश सिंह से आज संसद परिसर में जब एक पत्रकार ने यह सवाल किया कि क्या आप कांग्रेस छोड़ रहे हैं? ये सवाल सुनते ही अखिलेश सिंह भड़क गए और बोल पड़े, पागल हो क्या ? जो इस तरह का सवाल कर रहे हो। इतना कहने के बाद वो सीधे कार में बैठकर निकल लिए।दरअसल कांग्रेस ने हाल ही में उनको बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया था और उनकी जगह महादलित समाज के राजेश कुमार को अध्यक्ष बनाया था। चर्चा था कि पार्टी के इस निर्णय से अखिलेश नाराज हैं।
अखिलेश को राजद नेता लालू प्रसाद यादव का भी करीबी माना जाता है। उनके अध्यक्ष रहते हुए ही कन्हैया कुमार ने बिहार में ‘ पलायन रोको, नोकरी दो ‘ यात्रा शुरू की थी। बताते हैं इस यात्रा की उनको जानकारी नहीं दी गई, कन्हैया और उनके बीच भी रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते। जबकि बिहार अध्यक्ष हटने के बाद अखिलेश सिंह राहुल गांधी से मिलने गए थे और नेतृत्त्व के प्रति भरोसा जताया था। इसी कारण वे पत्रकार के सवाल पर भड़क गये।