Skip to main content

राजस्थान में कांगो फीवर की एंट्री, संपर्क में आये 12 लोगों की पहचान

RNE, NETWORK. 

क्रीमीयम कांगो हेमोरेजिक फीवर से ग्रसित एक महिला की अहमदाबाद में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मंगलवार देर रात को पुणे से आई जांच रिपोर्ट में कांगो फीवर की पुष्टि हुई है।

मवेशियों पर रहने वाले परजीवी से फैलने वाली इस बीमारी के जोधपुर में 5 साल बाद केस सामने आए हैं। सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीम नांददा कला गांव पहुंची। महिला के परिवार के लोग और मवेशियों की सैम्पलिंग शुरू की गई। डिप्टी सीएमएचओ के अनुसार 30 सितम्बर को महिला की तबीयत बिगड़ी थी। तब उसे जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में परिवार के लोग उसे अहमदाबाद ले गए। सेंपल पुणे भेजा गया और वहां से रिपोर्ट मिलने तक 51 वर्षीय इस महिला की मृत्यु हो गई। मंगलवार को उसका दाह संस्कार भी हो गया। इसके बाद कांगो फीवर पोजेटिव होने की रिपोर्ट आई। महिला के सम्पर्क में आने वाले परिजन, सरकारी अस्पताल और अहमदाबाद के जो लोग सम्पर्क में आये थे, उनके कांटेक्ट सर्विलांस जांचे गये हैं। साथ ही 17 मवेशियों के सेंपल लिए गए हैं।