Skip to main content

अर्जुनराम मेघवाल की बज्जू में सभा, किसानों के लिए मोदी की योजनाएं, कोलायत में किये काम बताये

  • बीकानेर में वाल्मीकि समाज ने किया अभिनंदन

RNE, BAJJU(BIKANER)

केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में सोमवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू में जनसंपर्क एवं आमसभा हुई। इस मौके पर विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने जहां किसानों के लिए मोदी सरकार की योजनाएं बताई वहीं कोलायत क्षेत्र में अर्जुनराम मेघवाल के काम गिनाये। खुद मेघवाल ने ‘मोदी फेर आसी…’ गीत गुनगुनाने के साथ ही मोदी सरकार के 10 साल में देश में हुए विकास का ब्यौरा दिया।

यह बोले अंशुमानसिंह :
अंशुमानसिंह सिंह भाटी ने अर्जुन राम मेघवाल द्वारा कोलायत विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं से हुए कम गिनाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत ड्रिप इरिगेशान हेतु आवंटित अभूतपूर्व बजट के कार्य गिनाये। इसके साथ ही अर्जुन राम मेघवाल को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

अर्जुनराम ने यह कहा :
अर्जुन राम मेघवाल ने ‘‘मोदी फेर आसी‘‘ गीत गाने के साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। धारा-370 हटाने, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने, आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में कोविड की वैक्सीन तैयार करने एवं चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय नरेंद्र मोदी सरकार को दिया। बज्जू में 15 वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यो को गिनाते हुए पुनः आशीर्वाद मांगा।

इन्होंने भी किया संबोधित :
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, मनोहर लाल बिश्नोई, जीवन राम बिश्नोई, खींव सिंह अगणेउ, चेयरमैन मांगीलाल नाई, एडवोकेट गोवर्धन मेघवाल ने फिर एक बार मोदी सरकार का आह्वान किया।
जनसभा में राव रघुवीर सिंह भाटी, जयसिंह हाडला, बज्जू मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाजड़, बरसलपुर मंडल अध्यक्ष एकडवोकेट गोवर्धन राम मेघवाल, गोडू मंडल अध्यक्ष श्रीराम धायल, बज्जू केवीएसएस चेयरमैन खींव सिंह अगणेउ, एडवोकेट अशोक बोबरवाल, रमेश ज्याणी, जीवन राम बिश्नोई, बांगड़सर सरपंच करनाराम मेघवाल, गोगड़ियावाला सरपंच कालू राम मेघवाल, माणकासर सरपंच जयसुख सिगड़, गोडू सरपंच सही राम बिष्नोई, लक्ष्मण चैधरी, रणजीतपुरा सरपंच देवी लाल चैधरी, पंचायत समिति सदस्य राजूराम मेघवाल, किसान संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा, जुगल व्यास, धर्मवीर गिरी, मुरलीधर सैन, पूर्व सरपंच मिठड़िया सांवरलाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार बिष्नोई, पूर्व सरपंच फूलासर हीरालाल मेघवाल आदि मौजूद रहे।

वाल्मिकी समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन
इससे पहले वाल्मिकी समाज द्वारा विष्वकर्मा गेट के बाहर मुख्य चैक में अर्जुन राम मेघवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। वाल्मिकी समाज के कार्यकर्ता शिवलाल तेजी, सतीश सांगरा, जगदीश सोलंकी, धनश्याम लोहिया, सोहन लाल सांवरिया, सुमित जावा, ज्योति चांगरा, काली देवी, इलायची देवी, दीपक बारासा, रोहित चांवरिया ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल को करणी दरबार की तस्वीर भेंट की।