Skip to main content

CM हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉरम एक्स पर दी जानकारी

** सीएम ने एक्स पर लिखा
** निकाह पंजीकरण अनिवार्य हुआ

RNE, Network

असम सरकार अब बहु विवाह पर रोक लगाने की तैयारी में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉरम एक्स पर इसके बारे में एक पोस्ट की है।

उन्होंने निकाह पंजीकरण अनिवार्य होने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि असम की बेटियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। इससे बाल विवाह पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा है कि अब हमारा लक्ष्य बहु विवाह पर बैन लगाना है।

पंजीकरण अनिवार्य कानून पास

असम में अब काजी मुस्लिम विवाह का पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सरकारी अधिकारी के पास जाना होगा। असम विधानसभा में गुरुवार को मुस्लिम निकाह और तलाक रजिस्टर्ड करने वाले 90 साल पुराने कानून को रद्द करते हुए असम अनिवार्य मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण विधेयक 2024 पारित कर दिया है।
नये कानून के तहत मुस्लिम समाज के लोगों को निकाह का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही नाबालिग से निकाह को कानूनी अपराध माना जायेगा।