
Udaipur : एक महीने पहले पूजा करती झुलसी पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास का अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन
RNE Network.
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का अहमदाबाद स्थित हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से झुलस गई थी। 90 प्रतिशत झुलसने से उनकी हालत बिगड़ती गई और दम तोड़ दिया।
उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद से उनका शव लेकर उदयपुर आ रहे है। अंतिम संस्कार से पहले उनका शव दर्शनार्थ रखा जाएगा। गिरिजा के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और स्थानीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
PCC अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं :
गिरिजा व्यास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए महिलाओं के कल्याण को लेकर कई काम किया। उन्होंने 2018 के विधानसभा में आखिरी चुनाव उदयपुर शहर विधानसभा से लड़ा था। उनको भाजपा के निवर्तमान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हराया था।
आरती के दीपक से झुलसी थी :
गिरिजा व्यास 31 मार्च को उदयपुर स्थित आवास पर गणगौर का पूजन कर रही थीं। दीपक के कारण उनकी चुन्नी में आग लग गई। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनको संभाला। उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां से उनको अहमदाबाद रेफर किया गया था।