Skip to main content

बिगड़े बोल : भाजपा ने बयान से किनारा किया, आरक्षण की राहुल की बात पर नाराज

RNE, NETWORK. 

राजनीति में निरंतर नेताओं के बिगड़े बोल से उतेजना का वातावरण बन रहा है। अब ताजा बिगड़ा बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिया गया है, जिसकी पूरे देश मे कांग्रेसी भर्त्सना कर रहे हैं।

शिव सेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आरक्षण संबंधी टिप्पणी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, जो भी राहुल गांधी की जीभ काटेगा, वह उसे 11 लाख रुपए का इनाम देंगे। राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान आरक्षण को खत्म करने की बात कहकर गलत किया। उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

इस बयान के बाद कांग्रेसी गुस्से में है और उन्होंने तीखा विरोध किया है। विरोध को देखते हुए महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह संजय गायकवाड़ के बयान का समर्थन नहीं करते।