Skip to main content

Bikaner : अंबेडकर जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, अंबेडकर सर्किल पर सफाई की

RNE Bikaner.

आंबेडकर जयंती से पूर्व बीकानेर भाजपा ने रविवार को स्वच्छता अभियान शुरू किया। शुरुआत आंबेडकर सर्किल से की।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया आज सुबह भाजपा कार्यकताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें बाबा साहेब की मूर्ति की सफाई की ओर पूरे प्रांगण को स्वच्छ जल से धोकर साफ किया।

इस सफाई अभियान में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक विजय उपाध्याय, राजाराम सीगड़, जितेंद्र गहलोत, घनश्याम लोहिया, जितेंद्र राजवी, मंडल अध्यक्ष देव रूप सिंह, प्रकाश मेघवाल, सुनीता हटीला, मदन सियाग भारती अरोड़ा, भानु आनंद, चंद्र मोहन जोशी, संगीलाल गहलोत, पूनमचंद पूनिया, जेठमल नाहटा उपस्थित रहे।