Skip to main content

Bikaner : रिड़मलसर गांव की समस्या लेकर बिजली कंपनी पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष

RNE Bikaner.

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज ग्राम रिडमलसर के प्रतिनिधि मंडल के साथ बीकानेर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों से वार्ता की।

दरअसल रिड़मलसर में रोजाना अघोषित रूप से घंटो बिजली गायब रहती है और बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। ऐसे में आज गांव के लोग समस्या लेकर पहुंचे थे।

इन्हीं लोगो के साथ शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिजली कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे।

गहलोत ने अधिकारियों से कहा, समस्या रोज बढ़ती जा रही है और आमजन परेशान हो रहे हैं। तुरंत सुधार करके बिजली व्यवस्था सुचारू की जाएं।

चेतावनी दी, जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा। अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को आश्वस्त किया की जल्द ही इनकी समस्या का निदान हो जाएगा।