Skip to main content

Bikaner : रंगा कॉलोनी में दिहाड़ी पर काम करता मजदूर छत से गिरा, मौत

RNE Bikaner.

बीकानेर में एक दिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। निर्माणकार्य पर दिहाड़ी करने गया मजदूर छत से गिर गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

घटना बीकानेर शहर का रंगा कॉलोनी इलाके की है। मृतक की पहचान देवगिरी उर्फ देवेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के भाई शैतान गिरी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई देव गिरी रंगा कॉलोनी में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। वो जिस मकान पर काम कर रहा था, उसी की छत से नीचे गिर गया।

गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसका शव मोर्चरी में रखा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक देव गिरी भी डूडी पेट्रोल पंप के पीछे ही रहता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज की है।