
Bikaner : डिलिवरी ब्वॉय 14 साल की लड़की को दोस्त के कमरे में ले गया, दुष्कर्म किया, हालत बिगड़ी, किशोरी PBM में भर्ती
RNE Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर में 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और इसके बाद लड़की की हालत बिगड़ने पर हॉस्पिटल भर्ती करवाने के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता को बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
परिचित डिलिवरी ब्वॉय की वहशत का शिकार :
घटना बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके की है। यहाँ गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी को ननिहाल से अपने घर जाना था। उसने डिलिवरी ब्वॉय का काम करने वाले परिचित मासूम जाट को घर तक छोड़ने के लिए कहा था। बताया जाता है कि यह परिचित उसे अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।l इस दौरान किशोरी की ब्लडिंग होने लगी और हालत बिगड़ी तो उसके हाथ-पांव फूल गए। वह उसे छोडकर भाग गया। घर पहुँचने पर घरवालों ने किशोरी की हालत देखी तो उसे PBM Hospital ले गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
किस थाने का मामला! इसी विवाद में एक दिन बाद FIR :
हैरानी की बात है कि किशोरी से दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध के बाद भी पुलिस में थाना क्षेत्राधिकार के विवाद पर एक दिन देरी से FIR हुई। पीड़िता के परिजन बीछवाल पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस को घटना बताई। वहां मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद मुक्ता प्रसाद थाने में भी आना-कानी हुई। आखिरकार SP तक बात पहुंची तब मुक्ताप्रसाद थाने में मामला दर्ज हुआ।