Skip to main content

BIKANER : गणेश महोत्सव परवान पर, छप्पन भोग किया अर्पित

RNE, BIKANER.

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के गवर्नमेंट प्रेस रोड़ स्थित निवास स्थान पर आयोजित हो रहे गणेशोत्सव आयोजनों के अंतर्गत श्री गणेश की विशेष पूजा अर्चना के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इस अवसर पर गणपति बप्पा का विशेष हरियाला श्रृंगार भी किया गया। बड़ी संख्या में मौहल्लेवासियों की उपस्थिति में धूमधाम के साथ आयोजित हुए इस आयोजन में श्री गणेश को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर देश,प्रदेश और शहर में सभी की सुख-समृद्धि और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की गई।

शिक्षक नेता रवि आचार्य और मनीष आचार्य ने बताया कि मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर पूर्ण विधि विधान के साथ इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

शहर में जगह- जगह गणेश महोत्सव की धूम : 

बीकानेर में इन दोनों गणेश महोत्सव परवान पर है। जगह-जगह भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन अर्चन किया जा रहा है।और भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार की भोग लगे जा रहे हैं।

रविवार को शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के समक्ष छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। सदाफते, रताणी व्यासों के चौक, जोशीवाड़ा,जसोलाई तलाई सहित अनेक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिभाओं के समक्ष 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया घरों में भी भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

पंडित नारायण व्यास ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव के तहत रतानी व्यासों की चौकी के पास स्थापित गणेश प्रतिमा के छप्पन भोग चढ़ाया गया।

बीकानेर के महात्मा लाली बाई पार्क स्थित जिया भवन में मिट्टी के गणेश जी स्थापित किये और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए धूम धाम से गणेश महोत्सव मनाया। उदय व्यास ने बताया की आज छप्पन भोग का आयोजन रखा और कल विसर्जन अपने घर में ही करेंगे।