
बीकानेर नगर निगम को मिले 15 अग्निशमन वाहन
RNE Bikaner.
प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ करने के लिए राज्य सरकार निरंतर सुविधाए दे रही है ताकि कमी न रहे।
दो दिन पहले नगर निगम, बीकानेर को प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों से 15 अग्निशमन वाहन और फायरमैन मिले हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने बीकानेर जिले के लिए सात और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था की है। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इंद्रजीत सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम जयपुर ग्रेटर से सात अग्निश्मन वाहनों को मय स्टाफ बीकानेर भेजा जा रहा है। निगम आयुक्त के अनुसार, ये अग्निशमन वाहन आज बीकानेर पहुंच जाएंगे।