Skip to main content

School Sports : अंडर 17, 19 खेल प्रतियोगिता 31 अगस्त से : बोड़ा

  • एमएलए व्यास ने स्टूडेंट स्पोर्ट्स कंपीटीशन का कैलेंडर जारी किया
  • Sports : बोड़ा ने बताया-अंडर 17, 19 खेल प्रतियोगिता 31 अगस्त से

RNE Bikaner.

68 वी जिला स्तरीय 17,19 वर्ष छात्र छात्रा प्रतियोगिताएं 31 अगस्त से शुरू होगी। उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने बताया कि आज विधायक जेठानंद व्यास ने इसके कैलेंडर का विमोचन किया।

इस अवसर पर खेल समन्वयक रामेंद्र हर्ष,खेल प्रभारी रामकुमार पुरोहित, एल एम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रभारी जे पी व्यास, योग गुरु भुवनेश पुरीहित, आनन्द स्वामी,गिरिराज पुरोहित,कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित आदि गणमान्य लोग और विभिन्न खेलों से जुड़े कोच उपस्थित थे।

बोड़ा ने बताया की यह प्रतियोगिता चार समूहों में आयोजित होगी और सर्वाधिक 12 खेलो का आयोजन प्रथम समूह में होगा जबकि अंतिम समूह में मात्र एथेलेटिक्स का आयोजन होगा। इनके सफल आयोजन हेतु और निरीक्षण हेतु विभिन्न कमेटिया भी बनाई गई है।