
बीकानेर: शांतिलाल फल-सब्जी मंडी में अध्यक्ष, ब्रजराज जोशी उपाध्यक्ष, जानिये किस पद पर कौन विजेता
- एडवोकेट अविनाश व्यास ने करवाए फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट एंड कमीशन एजेंट सोसायटी के चुनाव
RNE Bikaner.
बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट एंड कमीशन एजेंट सोसायटी के रविवार को हुए चुनाव में शांतिलाल साध अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं ब्रजराज जोशी ने उपाध्यक्ष पद पर बाजी मारी। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश व्यास की देखरेख में हुए चुनावों में सोसायटी के चार पदाधिकारी और सात सदस्य चुने गये। मोटे तौर पर देखा जाए तो चुनाव में अरविंद मिढा ग्रुप ने बाजी मारी है।
इतने उतरे मैदान में, ये विजेता :
चुनाव अधिकारी एडवोकेट व्यास ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु मुकुल झांब व शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष हेतु ब्रजराज जोशी व शिव गहलोत, सचिव पद पर गुरुदयाल सिंह व मनोज कुमार अनेजा के बीच मुकाबला हुआ। इनमें अध्यक्ष पद हेतु शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष पद हेतु ब्रजराज जोशी, सचिव पद पर गुरूदयाल सिंह विजय घोषित किये गये। मौ. रफीक कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध घोषित किये गये। सात सदस्यो के लिये तेरह लोगो ने पर्चा भरा जिसमें लक्ष्मण सिंह, इरशाद अली, जगदीश चन्द्र खत्री, जितेन्द्र तंवर, रामेश्वरलाल भाटी, सुनील बजाज, रमेश कुमार साध विजित हुए।
यूं चली चुनाव प्रक्रिया, शत-प्रतिशत मतदान :
दरअसल सोसायटी के अध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा ने सोसायटी के चुनाव कराने हेतु अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी व सोमदत पुरोहित व चन्द्रप्रकाश कुकरेती को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21-22 फरवरी 2025 को पर्चा दाखिल करने, 24-25 फरवरी 2025 को पर्चा वापिस उठाने व आवश्यक हुआ तो 02.03.2025 को चुनाव करवाये जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। सोसायटी के चुनाव में कुल 79 मतदाता है तथा आज के चुनाव में सभी मतदाताओ ने मतदान कर लोकतंत्र का गौरव बढाया। शत प्रतिशत मतदान होने पर सभी ने खुशी जाहिर की।
27 सालों से मिढ़ा अध्यक्ष :
गौरतलब है की बीकानेर फुट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के पिछले 27 वर्षों से अरिवन्द मिढ्ढा र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित होते रहे है। मिढ्ढा ने 27 वर्ष तक सब्जी मण्डी सोसायटी द्वारा विश्वास व्यक्त करने पर आभार व्यक्त किया व विजयी पदाधिकारियो व सदस्यो को बधाई दी व चुनाव टीम का निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिये आभार व्यक्त किया।
मतदान व मतगणना कार्यक्रम में चुनाव संचालन कमेटी में अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट, सोमदत पुरोहित एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश कुकरेती एडवोकेट, मनोज आचार्य एडवोकेट, हेमन्त शर्मा एडवोकेट, गिरीराज पुरोहित ने भाग लिया।