Skip to main content

पारा फिर 40 के पास पहुंचा, 26 को बारिश – आंधी की संभावना

RNE, BIKANER .

बीकानेर में गर्मी ने एक बार अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लगभग एक सप्ताह के बाद पारा एक बार फिर 40 के पास पहुंच गया है। गुरुवार को भी बीकानेर में दिन की शुरुआत गर्मी से हुई। खुला आकाश था और हवाओं का भी जोर नही था। मॉर्निंग वॉक करने वालों को भी गर्मी परेशान कर रही थी।


मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 10 जिलों में कल पारा 40 को पार कर गया। मगर 26 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके कारण बीकानेर सहित कई संभागों में आंधी और बारिश की संभावना है।


कल बीकानेर में अधिकतम तापमान भी बढ़कर 39.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी थोड़ा खिसककर 24 डिग्री पर जा पहुंचा। ह्यूमेडिटी 39 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलेगी।