Skip to main content

मौसम : बीकानेर में पारा फिर 40 पर पहुंचा, रात की उमस ने गर्मी बढ़ाई, सुबह रहा खुला आकाश

RNE, BIKANER .

कई दिनों बाद बीकानेर में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई। लगभग एक सप्ताह बाद पारा उछलकर 40 डिग्री पर जा पहुंचा। कल रात से शुरू हुई उमस का असर सुबह तक भी था।

शनिवारको हालांकि आकाश साफ था मगर उमस से हाल बेहाल था। जिसका असर मॉर्निंग वॉक करने वालों पर भी साफ नजर आ रहा था। थोड़ी वॉक के बाद ही वे पसीने से भीग रहे थे।


कल दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री तक आ गया। ह्यूमेडिटी 38 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।