Skip to main content

मौसम : सुबह की शुरुआत उमस से, गर्मी के तेवर तीखे, धूप भी आज तेज रहेगी

RNE, BIKANER .

बुधवार की सुबह बीकानेर में उमस से हुई। रात जरूर थोड़ी ठंडी थी मगर सुबह कोई हवा नहीं थी। खुला आकाश और गर्मी। जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले काफी थकान महसूस कर रहे थे। पसीने से वे तरबतर हो रहे थे। सुबह ने ही अहसास करा दिया है कि दिन में आज गर्मी का जोर रहेगा।


कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर अटका रहा। ह्यूमेडिटी 39 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी। विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी का जोर रहेगा।