Skip to main content

मौसम : गर्मी से शुरू हुआ दिन, उगते सूरज ने गर्मी को बढ़ाया, लू का आज भी रहेगा जोर

RNE, BIKANER .

बीकानेर सहित पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दिन की शुरुआत तेज गर्मी से ही हुई। सूरज ने तो उगते ही गर्मी को परवान चढ़ाना आरम्भ कर दिया।
दिन की शुरुआत में भी आज तो हवा का नाम तक नहीं था। मॉर्निंग वॉक करने वालों की चलने की रफ्तार आज धीमी थी और वे थकान के कारण बारबार सुस्ता भी रहे थे।

पसीने ने उनका बुरा हाल कर रखा था। बुजुर्ग तो जगह जगह बैठ के सुस्ता भी रहे थे। मौसम विभाग ने आज भी लू का अलर्ट जारी किया हुआ है। गर्मी से आज भी राहत की उम्मीद नहीं है।


कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रहा। जो दिन में कुछ समय के लिए 46 के पास भी पहुंच गया था। कल का न्यूनतम तापमान भी बढ़ा जिसके कारण रात को भी गर्मी अधिक थी। हवा भी नहीं थी।

कल बीकानेर का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।+