Skip to main content

Bikaner : नेता बोले-गांधी के रास्ते चलते हैं, भगतसिंह, मंगल पांडे बनना भी जानते हैं

  • राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों को बैरिकेड पर रोका तो वहीं बैठ गए

RNE Bikaner.

राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोशित बीकानेर के कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शुक्रवार को लठियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। राहुल गांधी जिंदाबाद और भाजपा मुर्दाबाद नारे लगाए। कहा, हम गांधी के रास्ते पर चलते हैं। जरूरत पड़ी तो भगतसिंह और मंगल पांडे भी बनना जानते हैं।

कहां, कैसा प्रदर्शन :

दरअसल राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

गंगाथियेटर के आगे एकत्रित हुए कांग्रेस नेताओं ने हाथों में लाठियां, झंडे थाम कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। प्रदर्शन की अगुवाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, देहात संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल, शहर संगठन महासचिव नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत आदि कर रहे थे।

बैरिकेड के बाहर रोका :

जोश में भरे नेताओं-कार्यकर्ताओं ने लाठियां लहराते हुए बैरिकेड पार क्रॉस करना चाहा तो पुलिस ने रोक लिया। ऐसे में सड़क पर ही बैठ गए। नारे लगाने लगे। इस मौके पर नेताओं ने विचार भी व्यक्त किए।

जानिये कौन, क्या बोला : 

जिस तरह राहुल गांधी देश के मजबूत नेतृत्व के रूप में उभर रहे हैं उससे मोदी-शाह की नींद उड़ी हुई है। राहुल गांधी जी की छवि को बिगाड़ने की सभी कोशिशें बेकार हो गई तो अब अनर्गल बोल रहे है। ऐसे भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस अहिंसात्मक रास्ता अपनाती है लेकिन जरूरत पड़ने पर ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है।

यशपाल गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

“जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी कर रहे है अशोभनीय और अस्वीकार्य है ऐसी सोच के व्यक्तियों को तुरंत बर्खास्त करते हुए गिरफतार कर लेना चाहिए।”

मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक

“भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस की ताकत को जानते नही है। हम गांधीवादी रास्ते पर चलते है तो हमे भगत सिंह और मंगल पांडे भी बनना आता है।”

प्रहलाद सिंह मार्शल, देहात संगठन महासचिव 

“लोकतंत्र में गुंडागर्दी वाला लहजा और अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा अगर हमारे नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वालों को प्रोत्साहित करती है तो हम ईंट का जवाब, पत्थर से देना जानते हैं।”

नितिन वत्सस, शहर संगठन महासचिव

इन्होंने भी किया संबोधित : 

वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कड़वासरा, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, डूंगरगढ़ प्रधान केसराराम गोदारा आदि ने भी विचार रखे।

ये रहे मौजूद : 

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की प्रदर्शन में पीसीसी सचिव साजिद सुलेमानी,वरिष्ठ नेता गणपतराम विश्नोई, सलीम भाटी,गुलाम मुस्तफा प्रेमरत्न जोशी,श्रीमती अंजना खत्री, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, विक्रम स्वामी, मकबूल बलोच, रायसिंह गोदारा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागोरी, सुमित कोचर, अमित चावारिया, रामेश्वर लाल गोदारा, भवर लाल पडिहार, जिला परिषद सदस्य पुरखाराम गेडर, पार्षद जावेद पडिहार,प्रफुल हटीला , पार्षद ताहिर हसन कादरी, पार्षद अब्दुल सत्तार,प्रेमकुमार पांचू प्रधान जिला उपाध्यक्ष अनिल कल्ला, श्रीलाल व्यास, हरिप्रकाश वाल्मिकी, अंबाराम इनाखिया, अरविंद मिढ़ा, केदारमल कथातला, ललित तेजस्वी, अयूब अली सोढ़ा, प्रहलाद गोदारा, महासचिव रवि पुरोहित, प्रेम भादू, मनोज किराडू, अहमद अली भाटी, राहुल जादुसंग्त, हरीश गोदारा, हेतराम गोदारा, नित्यानंद पारिक, मिलाप चांद धतरवाल, आनंद जोशी आदि शामिल रहे।