
BIKANER : Power Lifting में बीकानेर के खिलाड़ी रहे चैंपियन, जोशी और आचार्य ने स्ट्रांग मेन और वूमेन के खिताब किए अपने नाम
RNE, BIKANER .
पावर लिफ्टिंग में बीकानेर के खिलाड़ी रहे चैंपियन 16 मई से 18 मई तक डिग में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर ओर जूनियर टीम रही चैंपियन सीनियर वर्ग में राहुल जोशी ने स्ट्रांग मेन ओर रेखा आचार्य ने स्ट्रांग वूमेन का खिताब अपने नाम किया।
आशीष ओझा बताया कि सब जूनियर महिला वर्ग में प्रियांशी,चंचल भारती, सीधी पांडे, कशिश बन ने स्वर्ण पदक अंजली बिश्नोई ने रजत पदक और ममता चांवरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया वही जूनियर महिला वर्ग में प्रज्ञा ओझा, कोमल विश्नोई ने स्वर्ण पदक और प्रियंका मंडल ,स्वेता कंवर भाटी ने रजत पदक प्राप्त किया सीनियर महिला वर्ग में रेखा आचार्य ने स्वर्ण ओर कोमल विश्नोई ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सब जूनियर पुरुष वर्ग ने पीयूष सांखला,शशांक रंगा, पीयूष व्यास ने स्वर्ण पदक और रंजीत मंडल, शाकिर अली, मयंक व्यास, दिलीप बिस्सा, लक्ष्य व्यास ने रजत पदक प्राप्त किया जूनियर वर्ग में विष्णु जोशी, केशव बिस्सा ने स्वर्ण पदक और सोहम छंगाणी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
वही सीनियर वर्ग में विष्णु जोशी,राहुल जोशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वही मास्टर वन में अशोक व्यास से स्वर्ण ओर मुरली ने रजत पदक प्राप्त किया खिलाड़ियों के पदक जीतने पर हंसराज किराडू, भुवनेश व्यास,दक्ष सिंह, सुनील व्यास, जुपिंदर वारिक, नारायण ओझा और जय शंकर ओझा , अविनाश व्यास ने खुशी जताई ओर नेशनल के लिए शुभकामनाएं दी।