Skip to main content

डॉक्टर बी.डी. कल्लो बधाई दे रहे समर्थक-फैंस, कांग्रेस कार्यकर्ता

RNE, BIKANER.

बीकानेर से लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव लड़कर छह बार विधायक बने पूर्व मंत्री और राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता डा.बी.डी.कल्ला का आज 04 अक्टूबर को जन्म दिवस है। कल्ला ने जहां सादगी से अपना जन्मदिन मनाया है वहीं उनके फैंस, समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता, मित्र, परिजन उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस मौके पर कल्ला का एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं, मेरे लिये सत्ता में रहना, पॉवर में होना और सत्ता से बाहर यानी पॉवरलैस होना दोनों ही स्थितियां हमेशा समभाव रही है। हारने पर हताश नहीं होता। जीतने पर घमंड नहीं करता। पारिवारिक संस्कार और आध्यात्मिक अभ्यास से जीवन को जो मूल मंत्र मिला है वो यह है कि जब तक कर सको, भलाई के लिये काम करते रहो। इसमें उम्र, स्वास्थ्य कुछ भी आड़े नहीं आता।

गौरतलब है कि बी.डी.कल्ला इकलौते ऐसे नेता है जो राजस्थान की एक ही सीट से लगातार 10 बार एक ही पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े हैं। हाल ही वर्ष 2023 के चुनाव में वे हार गये। वे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा मंे नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। कल्ला के जन्मदिन पर प्रदेश एवं देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई संदेश भेजे हैं।