Skip to main content

दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी का कल रात निधन हो गया। मोदी 72 साल के थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उनका निधन हुआ। वे कैंसर से पीड़ित थे।

बिहार के भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लगाकर श्रद्धांजलि दी है। जिसमें उन्होंने सुशील मोदी को अपना अच्छा साथी बताया है।