Skip to main content

जे पी नड्डा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, पीयूष गोयल की जगह लेंगे

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता होंगे। वे पहली बार सदन के नेता बने हैं, जबकि इससे पहले भी वे राज्यसभा के सदस्य थे। अब सदन के नेता की जिम्मेवारी उनके पास रहेगी। पिछली मोदी सरकार के समय राज्यसभा के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल थे।